ख़ातियान आधारित स्थानीय,नियोजन नीति के लिए 21 किमी दौड़े पूर्व विधायक अमित महतो
कहा- राज्य की हर कार्यालय के कुर्सी पर चाहिए झारखंडी
नीमडीह : सिल्ली के पूर्व विधायक सह ख़ातियानी झारखंडी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित महतो 11 फरवरी 2023 से प्रतिदिन 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ लगा रहे हैं। इधर सोमवार को 122वें दिन उनका जत्था ईचागढ़ विधानसभा पहुंचा। जहां ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड के दारुदा मोड़ से ईचागढ़ प्रखंड के मिलन चौक, सितु बाजार तक उन्होंने अपने हजारों समर्थकों, कार्यकर्तओं ओर स्थानीय छात्र-छात्राओं के साथ 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई। जिसे उन्होंने ऐतिहासिक बताया।
क्या है प्रतिदिन 21 किलोमीटर दौड़ की वजह?
प्रतिदिन 21 किलोमीटर दौड़ की वजह जानने की कोशिश की सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि इसका मूल उद्देश्य झारखंड के लोगों को झारखंड में हिस्सेदारी दिलाना है। आज झारखंड के लोगों की हिस्सेदारी बाहरी मार रहे हैं। इसलिए 1932 का खतियानी ही झारखंड की हर कार्यालय के कुर्सी पर काबिज जब तक नहीं होगा, तब तक झारखंड का भला नहीं होगा। पिछली सरकारों ने भी इसकी अनदेखी की और वर्तमान हेमंत सरकार भी वही कर रही है। उन्होंने कहा कि हर दिन 21 किलोमीटर यानी हॉफ मैराथन का मतलब है कि हम झारखंडी किसी से 19 या 20 नहीं बल्कि 21 हैं। इसीलिए हम 21 किमी दौड़ रहे हैं।
झारखंड की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने देंगे
पूर्व विधायक अमित महतो ने कहा कि मैंने झारखंड के हित में पार्टी छोड़ी। अब किसी भी कीमत पर झारखंड की अस्मिता से खिलवाड़ नहीं करने देंगे और ये विरोध जारी रहेगा। इस दौरान रैली में हेमंत सोरेन सरकार विरोधी नारे भी लगे। वहीं, उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार की 60:40 नियोजन नीति, स्थानीय नीति समेत अन्य नीतियों पर जमकर निशाना साधा ओर कहा कि सरकार नौजवान, महिलाएं और पिछड़े वर्ग के लिए भी कोई भी योजना तैयार नही कर पा रही है। राज्य के नौजवान बेरोजगार सड़को पर घूम रहे है। जिन मुद्दों को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार ने चुनाव जीता, उन मुद्दों को धरातल पर नही उतारा गया। आगे कहा कि 11 फरवरी 2023 से चले आ रहे प्रतिदिन 21 किलोमीटर मैराथन दौड़ का समापन 19 जून 2023 को रांची में समाप्त होगा। यदि उससे पहले राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार स्थानीय नीति, नियोजन नीति और ख़ातियान के आधार पर पहचान और रोजगार उपलब्ध नही करा पाती है तो उग्र आंदोलन होगा।
कार्यक्रम में ये कार्यकर्ता, समर्थक रहे मौजूद
आकाश दास, नित्या शंकर महतो, कृष्णा चंद्र महतो, वकील चंद्र महतो, भगीरथ महतो, संजय महतो, नागेश्वर महतो, महादेव महतो, सुदीप कुमार महतो, सिदाम महतो, राजेश गोप, अरविंद महतो, अशोक कुमार महतो, नित्या रंजन महतो, मंगल चंद्र महतो, विश्वकर्मा महतो, कांग्रेस महतो, विवेक महतो, निवास महतो, छुटू महतो, लब महतो, सुधीर महतो, समेत हजारों समर्थक, कार्यकर्ता और स्थानीय छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
