Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुरुप में रजो संक्रांति पर वार्षिक छऊ नृत्य महोत्सव संपन्न

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत पंचायत मुख्यालय गाँव मुरुप में रजो संक्रांति के अवसर पर गत बुधवार रात्रि को वार्षिक छऊ नृत्य महोत्सव का हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता गणेश महाली ने फीता काटकर विधिवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Advertisement –

उन्होंने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि कला संस्कृति हमारी धरोहर है यही हमारी पहचान । इसे बचा कर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस महोत्सव में दो छऊ नृत्य मंडली एक मुरुप और दूसरा घोड़ालांग के चुनिंदा कलाकारों द्वारा पौराणिक कथाओं से आधारित आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस छऊ नृत्य को देखने के लिए मुरुप पंचायत व आस पास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवम पुरुष उपस्थित हुए। छऊ नर्तकों ने ऐसा नृत्य प्रस्तुत किया कि दर्शक प्रचंड गर्मिं में भी रात भर अपने स्थान पर जमे रहे और काफी आनंद अठाया। छऊ नर्तकों ने गणेश, शिव, हाथी, भालू,बाद, हिरण, आदि का मुखौटा पहनकर ऐसा आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया की दर्शक वाह वाह करने को विवस हो गए।मौके पर लालमोहन महतो, जितमोहन महतो, दिल मोहन महतो, मणी प्रधान, लखी प्रमाणिक, भैरब प्रधान, फूलचाँद प्रमाणिक, बिप्रोसेन प्रधान, जगतकिशोर प्रधान, गणेश प्रमाणिक, आनंद प्रमाणिक, हेमलाल महतो, दिनेश हो, हेमसागर प्रधान, गोराचाँद हो, समेत सैकडों दर्शक उपस्थित थे। उक्त छऊ नृत्य महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में भीमसेन छऊ नृत्य मंडली के सक्रिय सदस्यों के साथ साथ समस्त ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *