Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कपाली: पारिवारिक विवाद में युवक के लहराया हथियार, लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार

कपाली सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा चौक से कपाली पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोली के साथ एक युवक को धर दबोचा. युवक का नाम अरुण महतो बताया जा रहा है.

एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया, कि कपाली के कमारगोड़ा में परिवारिक विवाद में युवक लड़ाई- झगड़ा कर रहा था. इसी बीच घर में रखा लोडेड देसी कट्टा निकाल कर युवक घरवालों को डरा- धमका रहा था.

 

इसी बीच कपाली ओपी प्रभारी संदीप कुमार को सूचना मिलते ही दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच तत्काल कार्रवाई करते हुए एक युवक को हथियार सहित धर दबोचा. तलाशी लेने पर एक लोडेड देसी कट्टा और पॉकेट में रखा एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जप्त किया गया है, जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है

Advertisement –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *