Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 102वां एपिसोड बूथ संख्या 346 में सुना।

सरायकेला।भाजपा कार्यकर्ताओं और वार्ड वासियों ने सरायकेला विधानसभा के संयोजक मनोज चौधरी एवं जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल के संग रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 102वां एपिसोड बूथ संख्या 346 में सुना। मन की बात कार्यक्रम के दौरान लोकतांत्रिक आदर्शों, भारत में 25 जून को थोपी गई

इमरजेंसी, बारामूला जिले के लोगों ने डेयरी का काम शुरू कर चुनौती को अवसर में बदलने, मियावाकी तकनीक क्षेत्र को फिर से हरा-भरा करने का तरीके, 2025 तक टी.बी. मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य, छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता के साथ ही उनकी गवर्नेंस और उनके प्रबंध कौशल का कैच द रैन जैसे अभियानों का जिक्र किया ,उन्होंने कहा बड़े से बड़ा लक्ष्य हो, कठिन से कठिन-चुनौती हो, भारत के लोगों का सामूहिक बल, सामूहिक शक्ति, हर चुनौती का हल निकाल देता है।
उक्त अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *