जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं जिला स्विमिंग एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक 7 मई रविवार को
सरायकेला– खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं जिला स्विमिंग एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक 7 मई रविवार को अर्जुना स्टेडियम खरसावां में पूर्वाहन 10:00 बजे से आयोजित की गई है। इस बैठक में दोनों संघों के सभी सदस्य आमंत्रित हैं।

बैठक में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को झारखंड स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा प्रदत प्रमाण पत्रों का वितरण, डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन का पुनर्गठन के साथ साथ भविष्य की योजनाएं बनाई जाएंगी। इस बैठक में डी एस ए के सदस्यों के साथ-साथ राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है। डी एस ए सचिव मोहम्मद दिलदार ने बताया की इस बैठक में जिला फुटबॉल लीग 2022- 23 के समापन एवं 23-24 के आयोजन के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की जायेगी।
