Categories

October 9, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया है। सांसद प्रतिनिधि अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में

सरायकेला। केंद्रीय मंत्री स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा के सांसद प्रतिनिधि अभिषेक आचार्य के नेतृत्व में अन्य सदस्य द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया है। जिसमें कहा गया है कि विगत कई  दिनों से इंटर के नामांकन  के लिए राज्य के साथ साथ जिला के छात्र छात्राओं को काफ़ी परेशानी  का सामना करना पड़  रहा हैं।वर्त्तमान में राज्य सरकार के इस निर्णय से पूरा राज्य के छात्र – छात्राएं प्रभावित हों रहें हैं, राज्य सरकार बिना तैयारी किये महाविद्यालायों में इंटर  की पढ़ाई बंद  करना काफ़ी गलत हैं। सरकार जल्द से जल्द इस विषय पर गंभीर  होते हुए, पूर्व की तरह  महाविद्यालय में नामांकन चालू करें, अनन्यथा  पुरे राज्य के साथ साथ जिला में भी उग्र आंदोलन  करने की चेतावनी भी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *