Categories

September 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुचाई पोड़ाडीह गांव में पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या

सरायकेला कुचाई थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव में पत्थर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पत्नी के अनुसार राजु लोहार विगत 6 मई को सुबह घर से निकला था. देर रात घर नही लौटा था. सोमवार को उसकी लाश कुचाई के पोड़ाडीह जाहेरास्थान के समीप एक खेत में मिला. अज्ञात अपाराधियों ने पत्थर से कुचलकर उसको मौत के घाट उतार दिया.

पत्थर से कुचलने के कारण मृतक के सर पर गंभीर जख्म के निशान मिले हैं. घटना रविवार रात की है. जिसका शव सोमवर को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है. मुतक की पहचान कुचाई के किताकुटी निवासी राजु लोहार (42) पिता-विशु लोहार के रूप में हुई है.इसकी सूचना पाकर कुचाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. कुचाई पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना से मृतक के परिवार में मातम छा गया है. मृतक की पत्नी के अनुसार राजु लोहार की दिमागी हालत ठीक नही थी, उसका इलाज रांची कांके में चल रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *