Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आर्मी मेडिकल कोर कॉलेज को मिली पहली महिला कमांडेंट : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय ने किया पदभार ग्रहण

लखनऊ : लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय बनी एएमसी कॉलेज की महिला कमांडेंटलेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय आर्मी मेडिकल कोर सेंटर एंड कॉलेज की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। गुरुवार को उन्होंने लखनऊ छावनी स्थित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के कामंडेंट के साथ ही ऑफिसर-इन-चार्ज एएमसी रिकॉर्ड्स व कर्नल कमांडेंट एएमसी का पदभार भी ग्रहण किया।

74 वर्ष पहले स्थापित एएमसी सेंटर एंड कॉलेज के कमांडेंट पद पर अभी तक कोई महिला अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई थी। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल कविता नई दिल्ली स्थित महानिदेशक थी। 74 साल में पहली बार किसी महिला ने संभाली कमानलेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय आर्मी मेडिकल कोर की कमांडेंट बनीं हैं. वह AFMC की पहली महिला कमांडेंट हैं. 74 साल बाद किसी महिला ने ये कमान संभाली।

सेना में महिलाओं के लिए गौरवशाली पल,37 साल से ज्यादा का शानदार करियर लेफ्टिनेंट जनरल कविता सहाय को लखनऊ छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर की कमांडेंट बनाया गया है. वह AMC की पहली महिला कमांडेंट हैं.यह पद पिछले 74 साल से विशेष रूप से पुरुषों के पास ही था. ऐसे में इस पद पर कविता सहाय की नियुक्ति लैंगिक समानता का बड़ा उदाहरण है. वहीं भारतीय सेना के इतिहास में भी ये एक महत्वपूर्ण पल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *