Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भुवनेश्वर में तीन दिवसीय प्रथम विश्व उड़िया भाषा सम्मेलन का आयोजन

आज से तीन दिवसीय प्रथम विश्व उड़िया भाषा सम्मेलन भुवनेश्वर के जयदेव नगर में शुरू हो रहा है। आज प्रथम दिन झारखंड के सरायकेला खरसावां उत्कल सम्मेलन जिला कमेटी की ओर से पांच सदस्य इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उड़ीसा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक ने किया।

मुख्यमंत्री ने इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज समय आ गया है कि सब मिलकर उड़िया भाषा संस्कृति को और आगे मजबूत करें। शिक्षा के क्षेत्र में उड़िया भाषा को और मजबूत करने का सरकार की ओर से प्रयास किया जा रहा है।विशेष कर झारखंड सरकार के साथ वार्ता करके शिक्षा को और मजबूत किया जाएगा। कला संस्कृति के विषय में भी इस कार्यक्रम में चर्चा की गई।आज प्रथम दिन झारखंड के जिला सरायकेला खरसावां के पांच सदस्य जिसमे जिला उत्कल सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील सारंगी, जिला सचिव अजय प्रधान प्रधान, जिला कषाध्यक्ष सपन कुमार मंडल, सदस्य जयजीत सारंगी, रंजीत मंडल शामिल हुए।

दूसरे दिन के कार्यक्रम में उत्कल सम्मेलन पश्चिम सिंहभूम जिला कमेटी के पांच सदस्य इस कार्यक्रम में भाग लेंगे एवं कार्यक्रम के तीसरी दिन यानि समापन कार्यक्रम में पूर्वी सिहभुम के सदस्य ने भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *