Categories

October 10, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोसो में आयुष आरोग्य विद्या स्वास्थ्य शिविर आयोजित

सरायकेला-खरसावां
09 अक्टूबर 2026
शुक्रवार (भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सोसो में आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), ईचा द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. शैलेश कुमार द्वारा 52 छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया।

योग प्रशिक्षक अबूझ महतो एवं अंजली मांझी द्वारा छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया तथा योग के महत्व की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे, शिविर के आयोजन में दो सहियाओं का भी सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *