कुचाई प्रखंड मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ आयोजन स्वच्छता पखवाड़ा का कार्यक्रम नहीं बल्कि सतत प्रक्रिया है-बीडीओ
खरसावां : स्वच्छ भारत मिशन के तहत कुचाई प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा सह कार्यशाला का आयोजित किया गया
कार्यशाला में विभिन्न पंचायत के प्रत्येक गांव स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र में विशेष अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बीडीओ श्रीमती कुजूर ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।
Advertising-

कार्यक्रम में बीडीओ श्रीमती कुजूर ने कार्यशाला में उपस्थित जल सहिया,पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और पंचायत के मुखिया को अपनी पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की बात कही. हर पंचायत में सड़क पर बहते पानी को गड्डा खोदकर पानी स्टोर करने और कूड़े कचरों को एक स्थान पर डालने के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा.सभी को स्वच्छता बनाएं रखने की शपथ दिलाई गई
Advertising-

सभी ने कपड़े के थैला का उपयोग करने की ली शपथ कार्यशाला में उपस्थित जल सहिया.
कार्यशाला में सभी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन हेतु आवश्यकता के आधार पर योजना बनाकर कार्य करने,अपने ग्राम पंचायत को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त करने,अपने गांव में होने वाले शादी विवाह या कोई भी उत्सव पर पत्तल एवं मिट्टी से बने सामग्री का उपयोग करने,प्लास्टिक कचरा से पानी एवं मिट्टी को दूषित होने से बचाने,सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए कपड़े के थैला का उपयोग करने की शपथ ली.मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई अश्वनी सरदार,प्रखंड समन्वयक मानगोविंद महतो,प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी अशोक कुमार महतो प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेश कुमार कोडा जनसेवक सुभाष चंद्रा हांसदा दीपनाथ मार्डी पंचायत सचिव राजकुमार साहू गदाधर सतपति, रोजगार सेवक व सभी जल सहिया उपस्थित थे.
