Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एक ग्रामीण का लाश कुदर के पास नदी से बरामद

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के घाटशिला टोला कुदर के पास नदी से एक लाश बरामद किया गया। ईचागढ़ पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सरायकेला अस्पताल भेज दिया।

लाश की पहचान कुदर निवासी 40 वर्षीय नाथि नयन सिंह मुण्डा के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार वह मवेशी चराने के बाद नदी में मवेशी को नहलाने के क्रम में पानी में गिरकर मौत हो गई। एएसआई मनिंदर सिंह ने बताया कि नाथिनयन सिंह मुण्डा भैसा को नहलाने के समय मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी नदी में डुब कर मौत हो गई। उन्होंने कहा कि परिजनों के अनुसार उसका मिर्गी का दौरा अक्सर पड़ता था। श्री सिंह ने बताया कि लाश का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया एवं आगे की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *