Recent Posts

December 11, 2023

INDIA FIRST NEWS

Satta Ke Nahi, Satya ke saath !! sadev !!

जिला फुटबॉल लीग का समापन 7 अक्टूबर को कोल्हान कप फुटबॉल का मुकाबला सुबह 8:00 बजे से

2 min read

खरसावां सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित बहु प्रतिष्ठित अर्जुन कब फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन 7 अक्टूबर को खेला जाएगा संगठन के अध्यक्ष शाह भारत सरकार के जनजात्रिया कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा समेत कई लोग एवं खेल प्रेमी उपस्थित

जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप का फाइनल एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे अर्जुना स्टेडियम खरसावां में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसोसिएशन के अध्यक्ष सह केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा होंगे। मैच का शुभारंभ 16 पुरुष टीमों के बीच आयोजित कोल्हान कप फुटबॉल प्रतियोगिता से होगा। जिला फुटबॉल लीग का फाइनल मैच 12:00 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान 8 महिला फुटबॉल टीमों के मध्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया है। समापन समारोह को आकर्षक बनाने के लिए कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। बता दें कि झारखंड फुटबॉल संघ के निर्देशानुसार जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग का शुभारंभ 3 जुलाई को हुआ था। इस प्रतियोगिता में 10 पंजीकृत टीमों ने हिस्सा लिया। लगभग दो माह तक चलने वाली इस मान्यता प्राप्त फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के के पश्चात सरायकेला खरसावां जिला टीम का गठन कर उसे झारखंड स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए गढ़वा भेजा गया था। समापन समारोह के दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

Kharsawan Seraikela Kharsawan District Sports Association’s most prestigious Arjun Cub football tournament will be concluded on October 7. President of the organization Shah, Minister of People’s Affairs, Government of India, Arjun Munda and many people and sports lovers were present.

The final and closing ceremony of District Football League Arjuna Cup has been organized on 7th October at 9:00 am at Arjuna Stadium Kharsawan. The chief guest of this program will be Association President cum Union Tribal Affairs Minister Shri Arjun Munda. The match will begin with the Kolhan Cup football competition organized between 16 men’s teams. The final match of the District Football League will be played from 12:00 pm. During this period, Women’s Football Championship has also been organized among 8 women’s football teams. Many colorful cultural programs have also been organized to make the closing ceremony attractive. Let us tell you that as per the instructions of Jharkhand Football Association, the District Football League organized by the District Sports Association was started on July 3. 10 registered teams took part in this competition. After organizing this recognized football competition which lasted for about two months, Seraikela Kharsawan district team was formed and sent to Garhwa to participate in the Jharkhand State Football Championship. During the closing ceremony, the participating players will be honored with cash, certificates and other prizes.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.