Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रेलवे विभाग के अंडरपास पुलिया में 2 दिन से बारिश के चलते पुलिया में पानी जमा हो जाने से ग्रामीण को भारी कठिनाई का सामना

खरसावां प्रखंड के अंतर्गत कुदा सिगी गांव के जाने वाले सड़क के बीच रेलवे विभाग के अंडरपास पुलिया है 2 दिन से बारिश के चलते अंडरपास पुलिया में पानी जमा हो जाने से दर्जनों गांव आने जाने के लिए ग्रामीणों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है

खासकर स्कूल के बच्चों एवं उस रास्ता से हॉर्टिकल्चर कृषि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यालय कृषि विश्वविद्यालय मैं पठन-पाठन के लिए छात्रों को उस रास्ता के अंडरपास पुल पानी जमा हो जाने से जाने में बहुत ही कठिनाई हो रही है इस समस्याओं के बारे में जिला भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान ने कहां की 1 साल पहले रेलवे अंडरपास पुलिया के बारे में ग्रामीण द्वारा हस्ताक्षर मांग पत्र चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय पानी जमा के समस्या के बारे में एक हस्ताक्षर ज्ञापन दिया गया था विश्वजीत प्रधान ने कहा कुछ माह पहले जिला सरायकेला खरसावां दौरे पर कुछ माह पहले सरायकेला टाउन हॉल भवन पर एक कार्यक्रम में रेल राज्य मंत्री जी को इस कठिनाई के विषय में ग्रामीणों द्वारा एक हस्ताक्षर आवेदन दिया गया था परंतु उसका कुछ भी असर नहीं हुआ है ग्रामीण का कहना है की चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय से अगर कुदासिगी के रेलवे अंडरपास पुलिया का जमा पानी का कोई निराकरण नहीं करने से 12 गांव का ग्रामीण का एक बैठक रखकर चक्रधरपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *