Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से इस मरिचो पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय रतनपुर आंगनबाड़ी केंद्र बेहराडीह आदि गांवों में चापाकल की मरम्मती करवाया गया

इस भीषण गर्मी और पानी की समस्याओं को देखते हुए युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो के प्रयास से धनबाद जिले अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के मरीचो पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय रतनपुर, आंगनबाड़ी केंद्र रतनपुर बेहराडीह आदि गांवों पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोविंदपुर के पदाधिकारी के सहयोग से चापाकल की मरम्मती मात्र एक दिन के भीतर करवाया गया, रतनपुर मध्य विद्यालय के शिक्षक सहायक सहदेव राय, विद्यालय प्रबंधन समिति के गोपाल रजवार अध्यक्ष महोदय, आदि ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिया गया कि विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र में विगत लगभग छः महीनों से चापाकल के ख़राब हो जाने के कारण पीने की पानी का विकट समस्या उत्पन्न हो गया था,चापाकल की त्वरित मरम्मती हो जाने के लिए शिक्षक सहदेव राय , विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य और अध्यक्ष महोदय आदि ग्रामीणों के द्वारा युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोविंदपुर धनबाद, विभागीय जिला पदाधिकारियों, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री भूतनाथ रजवार जी और राज्य स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों को हृदय से धन्यवाद आभार प्रकट किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *