Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ED समन केस: कोर्ट में वर्चुअली पेश हुए CM केजरीवाल, 16 मार्च को फिज़िकली पेश होने का आदेश

नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी द्वारा जारी किए गए पांच समनों का जवाब क्यों नहीं दिया, इस पर जवाब देने के लिए अरविंद केजरीवाल आज वर्चुअली कोर्ट में पेश हुए. अदालत ने उनको 16 मार्च को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने का आदेश दिया है. दरअसल अरविंद केजरीवाल ने आज फिज़िकली पेशी से छूट के लिए अर्ज़ी दाखिल की थी. उनके वकील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी की इजाज़त मांगी थी.केजरीवाल के वकील ने अदालत से कहा कि आज बजट सेशन है,

ट्रस्ट मोशन भी सदन में पेश होना है, इसके लिए उनको मीटिंग में शामिल होना है. वकील के जरिए सीएम केजरीवाल ने कहा आज मैं आना चाहता था, लेकिन अचानक से कॉन्फिडेंस मोशन गया, और बजट सेशन भी चल रहा है, इसलिए मीटिंग चल रही है. राउज़ ऐवन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को करेगी. 16 मार्च को अब केजरीवाल को व्यक्तिगत तौर पर पेश होना होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *