Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पत्रकार विजय कुमार को पितृ शोक,पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार

चांडिल: सरायकेला खरसावां जिला सह चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के पत्रकार विजय कुमार गोप के पिताजी सुरेंद्र नाथ गोप उम्र 85 बर्ष का निधन बीते रात को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में हुई । बताया जा रहा है कि पूर्व से ही लम्बी बिमारी से ग्रस्त थे । हाल के दिनों में ही मर्सी में ईलाज रत थे और स्वस्थ्य होकर अपने पैतृक घर पितकी लाया गया था । अचानक गुरूवार की शाम को तबीयत बिगड़ी और मर्सी पंहुंचे जहां से टीएमएच रेफर कर दिया गया । टीएमएच के डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया । परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है । शुक्रवार को उनके पैतृक गांव पितकी से शवयात्रा निकाली गई और बामनी नदी में अंतिम संस्कार किया गया । विजय कुमार गोप के पिता दिवंगत सुरेंद्र नाथ गोप वर्ष 2000 में रेलवे कर्मचारी से सेवानिवृत्त हुए थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *