*महालीमोरूप के जगन्नाथपुर में पांच दिवसीय मां मनसा पूजा 24 अक्टूबर से*
2 min read
सरायकेला : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत माहलीमोरूप के जगन्नाथपुर में मां मनसा पूजा का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ आगामी विजयादशमी तिथि को प्रारंभ होगी। जानकारी देते हुए देवीदत्त प्रधान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम के साथ 24 अक्टूबर विजयदशमी के दिन घटवारी पूजा के साथ मां मनसा पुजाउत्सव आरंभ होगी। उस दिन तालाब से कलश लाकर मां मनसा मंदिर पर स्थापित की जाएगी । पंडित महेश महापात्र के मुखारविंद से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से पूजा आरंभ होकर देर रात तक चलेगी। वहीं 25 अक्टूबर 2023 के दिन अहले सुबह से ही मां मनसा की पूजा व बलि पूजा होगी ,तत्पश्चात प्रसाद वितरण की जाएगी एवं शाम को उड़ीसा के बालेश्वर के प्रसिद्ध नाटक मंडली यात्रा श्री पंचोसखा के द्वारा *सधवा साजिछी , विधवा वेश* ओड़िआ जात्रा का मंचन की जाएगी। 26 अक्टूबर 2023 को सुबह से मां मनसा पूजा एवं रात को उड़िया यात्रा *लोख्खे शिवो पूजी पाइछी पुअ* उसी नाटक मंडली द्वारा मंचन की जाएगी । 27 अक्टूबर 2023 को सुबह मां मनसा की पूजा एवं प्रसाद वितरण तथा रात को मां मनसा जात गायन कार्यक्रम होगी एवं पांचवें दिन 28 अक्टूबर के दिन सुबह मां मनसा की पूजा उसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा एवं शाम 5:00 बजे भव्य शोभा यात्रा के साथ विसर्जन जुलूस गाजे बाजे के साथ आयोजित होगी। पूजा आयोजन समिति क्षेत्र के सभी लोगों को सादर आमंत्रित होने की अपील की है। क्षेत्र के सभी वर्ग के लोग माता के दरबार में पहुंचते हैं जिसमे क्षेत्र के लोकप्रिय नेता सह खूंटी सांसद अर्जुन मुंडा , खरसावां विधायक दशरथ गागराई के साथ साथ क्षेत्र के कई जाने माने दिग्गज हस्तियां पहुंच कर पूजा अर्चना व क्षेत्र की खुशहाली की कामना करते हैं। इधर आयोजन समिति पूजा के सफल संचालन हेतु व मंदिर परिसर की साफ सफाई एवं रंगाई पुताई का कार्य में जोर-शोर से लगी हुई है।
Seraikela: The organization of Maa Mansa Puja will start with great pomp in Jagannathpur of Mahlimorup under Seraikela block on the upcoming Vijayadashami date. Giving information, Devidutt Pradhan said that like every year, this year too Maa Mansa Puja festival will start with great pomp and show on the day of Vijayadashami on 24th October with Ghatwari Puja. On that day, the urn will be brought from the pond and installed at Maa Mansa temple. The puja will start formally with the Vedic chanting from the mukharvind of Pandit Mahesh Mahapatra and will continue till late night. On October 25, 2023, there will be worship and sacrifice of Maa Mansa from early morning, after which prasad will be distributed and in the evening *Sadhva conspiracy, widow disguise* Odia Jatra will be staged by the famous drama troupe Yatra Shri Panchosakha of Baleshwar, Orissa. Will. On 26 October 2023, Maa Mansa Puja from morning and Odia Yatra at night *Lokhkhe Shivo Puji Paichhi Pua* will be staged by the same drama troupe. On 27 October 2023, there will be worship of Maa Mansa and Prasad distribution in the morning and Maa Mansa Jaat singing program at night and on the fifth day on 28th October, worship of Maa Mansa in the morning followed by Bhandara will be organized and at 5:00 pm a grand Shobha Yatra will be held. The immersion procession will also be organized with musical instruments. The puja organizing committee has appealed to all the people of the area to respectfully invite themselves. People from all sections of the area reach the court of Mata, in which popular leader of the area cum Khunti MP Arjun Munda, Kharsawan MLA Dashrath Gagrai along with many well-known personalities of the area come to offer prayers and wish for the prosperity of the area. Here, the organizing committee is actively engaged in the work of cleaning and painting the temple premises for the successful conduct of the puja.