Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ने उपायुक्त से मुलाकात कर व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पंचायत के प्रशासक पर की कठोर कार्रवाई की मांग

सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त नितिश कुमार सिंह से मुलाकात कर नगर पंचायत सरायकेला में व्याप्त भ्रष्टाचार में लिप्त नगर पंचायत के प्रशासक के उपर कठोर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उपायुक्त को सौपे ज्ञापन में कहा गया है कि सरायकेला नगर पंचायत के वर्तमान प्रशासक शेखर सुमन द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने अधिनिस्त कर्मचारीयों को प्रताड़ित कर जबरन अनैतिक कार्य करवाए जाते हैं एवं जनता को भी अवैध मकान निर्माण, अतिक्रमण एवं अन्य नगर पालिका अधिनियमों का भय दिखाकर शोषण किया जाता हैं। वर्तमान प्रशासक भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त हैं। इनके पदस्थापन के बाद ही नगर पंचायत कार्यालय और नगर पंचायत क्षेत्र की मुलभूत सुविधाएं चरमरा गई है।

वर्तमान विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि नगर विकास विभाग द्वारा कार्यालय क्षमता संवर्धन के लिए सरायकेला नगर पंचायत को 50 लाख का आवंटन उपलब्ध कराया गया था।आवंटन के विरुद्ध नियमों को ताक में रखकर ऑफिस के साजों सजावट के सामान (नन ब्रांडेड घटिया समान) बाजार मूल्य से चार गुना से 10 गुना तक की दर से खरीदा गया। नन ब्रांडेड गोदरेज अलमारी जिसकी बाजार कीमत ₹ 5000 उसे 50000 में खरीदा गया। कलर प्रिंटर जिसके बॉक्स में ₹ 80000 मूल्यांकन की थे। उसे ₹4 लाख में करीब खरीदा गया। रिवाल्विंग चेयर जिसकी कीमत बाजार मूल्य ₹5000 है उसे ₹30000 तक में खरीदा गया। ऑफिस कुर्सी जिसकी बाजार कीमत ₹2000 है।उसे ₹5000 में खरीदा गया। सोफा सेट जिसकी कीमत ₹10000 है उसे 70000 में खरीदा गया। जबकि सोफा सेट कहीं दिखाई ही नहीं दिया। उसका भुगतान हो गया।

टॉयलेट के 5 दरवाजा का 25000 करके भुगतान किया गया। जबकि दरवाजा की आपूर्ति ही नहीं की गई। एक मामूली सी दीवाल घड़ी 25000 में खरीदे गई। जो ऑफिस में कहीं दिखाई ना पड़ी। फ्रिज को तीन गुना दाम में खरीदा गया।वॉटर प्यूरीफायर को चौगुने दाम में खरीदा गया। इनवर्टर बैटरी को भी दुगने दाम में खरीदा गया। सिंटेक्स की पानी टंकी जो₹10000 में आती है उसे ₹25000 में खरीदा गया। मॉनिटर, एलसीडी, प्रोजेक्टर, प्रिंटर एडजेस्ट फैन सीलिंग फैन वॉल फैन ऑफिस इक्विपमेंट इत्यादि भी दुगुना दाम में खरीदे गए।संवेदक से मिली भगत कर सभी सामानो का चार गुना से 10 गुना भुगतान कर सरकारी राशि की जमकर लूट खसोट की गई।

इनके पदस्थापन काल से ही ये विवादित रहे हैं। इनके पदस्थापन काल से इनके द्वारा ऑफिस के जितने प्रकार की (डीजल, ट्रैक्टर, ट्राली, बिजली, उपकरण इत्यादि)भी खरीदारी हुई है सब में जमकर लूटपाट हुई है। जो जांच का विषय है। नगर पंचायत के कर्मचारी इनके खौफ से इनके अनैतिक कार्यों में ना चाहते हुए भी शामिल है। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह है कि ऐसे भ्रष्ट और गैर जिम्मेदार पदाधिकारी के कारनामों की त्वरीत जांच कर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करने एवं जांच पूरी होने तक इनको नगर पंचायत कार्यालय से दूर रखे जाने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *