Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पेड के नीचे पूजा पाठ कर रहे चार लोग जख्मी, दो की हालात गंभीर, रेफर

खरसावां कुचाई के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र दलभंगा और रूगुडीह मे सोमवार की शाम को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरे। सबसे तेज आंधी-तुफान दलभंगा और रूगुडीह क्षेत्र में चली। इसी क्रम में कुचाई के रूगुडीह के आम पैड के नीचे शादी के लिए पूजा पाठ कर रहे ग्रामीणों के उपर पेड गिरने चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी ग्रामीणों को स्थानीय लोगों के द्वारा आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचाई पहुंचाया गया। जिसमें से दो व्यक्ति की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कुचाई के रूगुडीह गांव के ग्रामीण सोमवार की शाम चार बजे आम पेड के नीचे एकत्रित होकर शादी की पूजा पाठ में लगे थे। इसी क्रम में हल्की बारिश के साथ आंधी तूफान शुरू हो गई। तेज चली आंधी तूफान से आम का पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में आकर चार ग्रामीण जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के प्रयास से कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पेड़ की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी
सह कुचाई के रुगुडीह निवासी राम मुंडा (60) के बाया हाथ फैक्चर हो गया। जबकि मदन मुंडा (30) के सर पर गंभीर चोट लगी है। दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने दोनो को सरायकेला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही मोटाय मुंडा (22) को गलपटी और कान में चोट आया है। इसके अलावे लक्ष्मण मुंडा (45) भी जख्मी है। दोनो का इलाज कुचाई सीएचसी मे चल रहा है। वहीं कई ग्रामीण पेड़ की चपेट में आने से बाल बाल बच गए।
खरसावांः फोटो संख्या 6 कुचाई सीएचसी मे इलाज कराते जख्मी राम मुंडा।
खरसावांः फोटो संख्या 7 कुचाई सीएचसी मे इलाज कराते जख्मी मदन मुंडा।
खरसावांः फोटो संख्या 8 कुचाई सीएचसी मे इलाज कराते जख्मी मोटाय मुंडा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *