जमशेदपुर में शहिद हुए रामदेव महतो को चक्रधरपुर मे दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
शहिद रामदेव महतो को चक्रधरपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
कल जमशेदपुर में शहीद हुए तरतरा गांव निवासी शहिद रामदेव महतो को चक्रधरपुर प्रभात सिनेमा हॉल चौक ओवर ब्रिज में आज भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर टोटेमिक कुर्मी समाज के सभी कार्यकर्ता एवं समाज के सभी सक्रिय सदस्य शामिल हुए।सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान सभी की आंखे नम थी।समाज के प्रतिनिधियों ने कहा रामदेव के शहादत की क्षतिपूर्ति नही हो सकती, जिस तरह से उन्होंने अपराधियों से मुकाबला किया ये कभी भुलाया नहीं जा सकता। मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए रामदेव के परिजनों को सरकार जल्द से जल्द सरकारी प्रावधान के अनुसार सभी सुविधा सुनिश्चित करे और अपराधियों को पकड़ कर एनकाउंटर करे तभी अपराधियों मे पुलिस का खौफ होगा, और अपराध में नियंत्रण होगा।

