Categories

October 7, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अमूल दूध फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कंपनी कैंपस में अफरा तफरी

सरायकेला जिला के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत, एनएच 33 स्थित अमूल दूध फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग लगने से कंपनी कैंपस में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला है, सभी कर्मचारी कंपनी परिसर से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास जारी कर दिया। सरायकेला जिला के के चौका थाना क्षेत्र के अमूल फैक्ट्री की घटना है, अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी ब्लास्ट हो जाने के कारण आग लगी है।

इस आग लगी की घटना से लाखों का नुकसान हुआ है, फिलहाल पुरे मामले की छानबीन चल रही है कि आग कैसे लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *