Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां में पूर्व विधायक अमित महतो ने समर्थकों के साथ लगाई दौड़.. कहा 60 .. 40 नहीं चलेगा

खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति की मांग को लेकर सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो पिछले 65 दिनों से राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। वही रविवार सुबह पूर्व विधायक अमित महतो के साथ खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग करने वाले समर्थकों का जुटान बड़ाबाम्बो चौक में हुआ।

Advertisement –

यहां से मैराथन करते हुए खरसावां चौक पहुंचे। इसके बाद शहीद स्थल में पहुंचक शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खरसावां के विधानसभा में मैराथन के लिए मेरा आगमन हुआ है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उम्मीद थी कि वे खतियानी आधारित स्थानीय नीति लागू करेंगे, लेकिन उन्होंने पूरा नहीं किया, इसलिए उनका साथ छोड़ा. लगातार हमारा मैराथन दौड़ जारी है. मैराथन के 129वें दिन तक मैं दौड़ूंगा और आपसे आग्रह करुंगा, लेकिन मुख्यमंत्री नहीं समझेंगे तो खतियानी उन्हें समझाने का काम करेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने युवाओं के उम्मीदों को रौंदने का काम किया है. झारखंड के जितने भी सरकारी पद है, सभी पर खतियानी आधारित युवाओं की बहाली होनी चाहिए.मौके पर समाजसेवी दिलीप चांद महतो,बबलू महतो,महेश महतो,दीपक माझी,शिवराज महतो,सूरज महतो,तरुण महतो,सुनील महतो,समीर महतो,पंडित महतो,सुमित महतो,रूपेश महतो, जन्मजय महतो, रयबु महतो, ललित महतो,विकास सोय,दीपक महतो,आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *