Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जैक इंटर रिजल्ट : छोटानागपुर कॉलेज हेंसल के आदित्य दास बने इंटर कॉमर्स के जिला टॉपर, कॉलेज के 6 विद्यार्थियों का नाम टॉप टेन की सूची में

राजनगर : जैक इंटर बोर्ड का रिजल्ट आते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर देखी गई,वहीं शनिवार की दोपहर जैक इंटर बोर्ड कॉमर्स का रिजल्ट जारी हुआ।

जिसमे राजनगर प्रखंड के हेंसल स्तिथ छोटा नागपुर कॉलेज के विद्यार्थि आदित्य दास कुल 457 अंक 91.4% से सरायकेला जिला टॉप टेन में प्रथम स्थान प्राप्त कर छोटा नागपुर कॉलेज का नाम रौशन किया है।अदित्य दास आगे चल कर चार्टर्ड एकाउंटेंट बनाना चाहते है,उनके पिता देवाशीष दास आदित्यपुर के किसी कंपनी में मजदूरी करते है,आदित्य दास अपने मामा घर हल्दीपोखर मे रहकर पढ़ाई की,उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मामा, मामी और अपने शिक्षकों को दी है।

बता दें कि इस बार छोटानागपुर कॉलेज के कुल 6 विद्यार्थियों ने जिला टॉप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज कर लिया है,जिसमें प्रथम आदित्य दास 457 अंक, द्वितीय फुलमनी सोरेन 446 अंक,तृतीय संजय महतो 436 अंक,चतुर्थ शिबू मुर्मू 430,पंचम स्थान परमिला महतो 427 अंक,छठा स्थान माही कुमारी 414 अंक लाकर जिला टॉप टेन की सूची में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।वहीं कॉलेज के प्रधानचार्य प्रकाश चंद्र दिक्क्षित और शिक्षकगण भी काफी हर्षित महसूस कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *