Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुरः एनएमसीएच के वाइस प्रिंसिपल हुए सेवानिवृत्त; चेयरमैन ने बनाया यादगार

आदित्यपुरः सरायकेला के आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वाइस प्रिंसिपल एनके सिन्हा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए. उन्हें कॉलेज में एक समारोह के तहत विदाई दी गई. उनके विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए आज का दिन इसलिए खास रहा क्योंकि आज संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह के शादी का सालगिरह भी था जिसे संस्थान के सभी सदस्यों ने मिलकर मनाया और दोनों के दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

वहीं सेवानिवृत वॉइस प्रिंसिपल डॉक्टर एनके सिन्हा ने इस दिन को बेहद ही खास बताया और कहा उनका कार्यकाल जैसा भी रहा हो मगर उन्होंने हमेशा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर देने का प्रयास किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के सहकर्मियों एवं चिकित्सकों के प्रति आभार जताया और कहा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति लाने जा रहा है।

यह संस्थान कोल्हान का सबसे बड़ा और उत्कृष्ट मेडिकल कॉलेज अस्पताल होने जा रहा है. इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा किया. कार्यक्रम को चेयरमैन मदन मोहन सिंह, एमडी विभा सिंह, प्रिंसिपल केएम सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर सितवांतो देवी ट्रस्ट के चेयरमैन मृत्युंजय झा सहित अस्पताल के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *