Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जमशेदपुर के न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी द्वारा दिवंगत रतन टाटा को दी गई श्रद्धांजलि

जमशेदपुर के न्यू सिदगोड़ा दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी, सिनेमा मैदान में सप्तमी के दिन दिवंगत रतन टाटा की श्रद्धांजलि एवं दो मिनिट मौन रख कर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की गई।

कमिटी के संरक्षक विक्रम शर्मा, मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष प्रकाश भाई पटेल, कमिटी के 145 वॉलंटियर सहित पंडाल में आए तमाम श्रद्धालुगण ने अपने स्थान पर खड़े होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कमिटी के संरक्षक विक्रम शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि भारत ने एक महान नेता खो दिया है। उन्होंने ईमानदारी, सहानुभूति और उद्देश्य के साथ नेतृत्व को फिर से परिभाषित किया. उनकी दयालुता और बुद्धिमत्ता हमें प्रेरित करती रहेगी। उनकी आत्मा को शांति मिले।

अपने संबोधन में मुख्य संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि श्री रतन टाटा जी ने अपने अथक परिश्रम व प्रगतिशील दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयां दीं। लोककल्याण व मानवता की सेवा के क्षेत्र में श्री रतन टाटा जी द्वारा गढ़ी गई अभूतपूर्व मिसाल सदियों तक प्रेरणा देती रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *