Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां, स्वस्थ् हुए महाप्रभु जगन्नाथ भक्तों ने किया नव योवन रुप के दर्शन

वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ खरसावां के राज पैलेस मंदिर प्रांगण में महाप्रभु जगन्नाथ बलभद्र देवी सुभद्रा और सुदर्शन का नेत्र उत्सव मनाया गया पूजा अर्चना के बाद प्रभु जगन्नाथ बलभद्र देवी सुभद्रा को सिंहासन पर बैठाया गया |

Advertisement –

इसके बाद तीनों ही प्रतिमाओं का भव्य श्रृंगार किया गया नेत्र उत्सव पर के यीवन रुप के कपाट खुले और भक्तों ने अपने महाप्रभु के नव यीवन रुप के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे खरसावां के राजा गोपाल नारायण सिंह देव व पंडित राकेश दास के अगुवाई में नेत्र उत्सव की रशम निभाई गई धार्मिक अनुष्ठान पुरोहित व सेवा यती द्वारा किया गया स्नान पूर्णिमा के दिन 108 , दिया घड़ी के पानी से स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ बीमार पड़ गए थे बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के साथ 14 दिन के एकांतवास में रहने के बाद आज शाम को नेत्र उत्सव पर उन्हें बाहर निकाला गया आषाढ़ कृष्ण पक्ष अमावस्या पर पूजन व हवन के बाद आरती किया गया भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया मालूम ही कि बीमारी के कारण 14 दिनों तक मंदिर के अणसर ग्रह में प्रभु जगन्नाथ बलभद्र देवी सुभद्रा इलाजरत थे 14 दिनों तक अणसर ग्रह में प्रभु की गुप्त सेवा की गई देसी नुस्खा पर आधारित जड़ी बूटी तैयार दवा पिला कर इलाज किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *