पारे के ऊपर-नीचे होने का अर्थ
पारा चढ़ते-चढ़ते आदमी कभी-कभी पक्ष भी बदल देता है, सत्ता से विपक्ष में चला जाता है और कभी-कभी विपक्ष से सत्ता पक्ष में भी आ जाता है।
जेठ आते ही पारा की चर्चा शुरू हो जाती है। महंगाई की भांति जेठ में पारा नीचे गिरने का नाम नहीं लेता है, और जाड़े के दिनों में ऐसे नीचे गिरने लगता है जैसे नैतिकता। पारा देखने या छूने में, न ठोस है न ही द्रव, जरा सा हिला देने पर यह बिखर जाता है और थोड़ा ढलकाने पर सिमट जाता है, जैसे सांसद/विधायक के समूह ठोस बनकर सत्तापक्ष में चले जाते हैं, निराशा हाथ लगने पर द्रवित होकर विपक्ष में बह कर चले जाते हैं।

पारा का प्रयोग थर्मामीटर, रक्तचाप (बीपी) मापने वाली मशीन आदि में होता है और पारा जितना ऊपर भागता है, बीमारी उतनी ही जटिल समझी जाती है. यह तो हुई मशीन की बात. परंतु जब मनुष्य जब किसी बात को लेकर नाराज होता है, तो लोग यही कहते हैं कि बचकर रहो, आज उसका पारा चढ़ा हुआ है. श्रीमान जी का पारा चढ़ जाता है, तो वह तो किसी तरह अपने आप को नियंत्रित कर लेते हैं, पर यदि श्रीमती जी का पारा चढ़ जाए, तो वह बड़े तूफान का संकेत होता है और उसका शिकार श्रीमान जी से लेकर घर के बाल-बच्चे तक होते हैं.
पारा चढ़ते-चढ़ते आदमी कभी-कभी पाला भी बदल देता है, सत्ता से विपक्ष में चला जाता है और कभी-कभी विपक्ष से सत्ता पक्ष में भी आ जाता है. गठबंधन की सरकार में सत्ता के बैरोमीटर का पारा ऊपर-नीचे होता रहता है. आंधी की चपेट में किसकी कुर्सी खिसक जाए कहना मुश्किल होता है. पारा दिखने में तो द्रव जैसा है, पर रसायनशास्त्र में उसे ठोस माना गया है. जैसे सभी मनुष्य दिखने में तो एक जैसे हैं, पर ठोस की तरह अड़ने वाला कोई-कोई होता है, शेष तो द्रव की भांति ढलकाव की ओर बह जाते हैं.
बैरोमीटर के पारे को ऊपर-नीचे होते देख हम लोग हवा के दबाव का पूर्वानुमान लगाते हैं, पर मनुष्य के अंदर भी एक पारा है, जो ऊपर-नीचे होता रहता है. कुछ पारखी लोग मनुष्य के भीतर छिपे पारे के उतार-चढ़ाव को आसानी से भांप लेते हैं. यह बात अलग है कि पति और पत्नी जब एक-दूसरे को देखते हैं, तो दोनों का पारा चढ़ जाता है. मजेदार बात यह कि दोनों एक-दूसरे के पारे की ऊंचाई को आसानी से पढ़ लेते हैं कि कौन कितने दबाव में है और क्या चाहता है.

क्रिकेट में सामान्य रूप से दो पारियां खेली जाती हैं और टेस्ट मैच में चार पारियां होती हैं, परंतु मनुष्य को अपने जीवन में कई पारियां खेलनी पड़ती हैं. इन सारे पारा और पारियों के बीच एक बात सर्वविदित है कि मनुष्य के नैतिकता का पारा जितना नीचे जाता है, ऊपरी आय के हवा का दबाव उतना ही अधिक होता है.
As the temperature rises, a person sometimes changes sides, goes from power to opposition and sometimes even comes from opposition to power.
As soon as the brother-in-law arrives, the discussion about mercury starts. Like inflation, the mercury does not go down in summers, and in winter, it starts falling like morality. Mercury is neither solid nor liquid in appearance or touch, it disintegrates on being shaken a little and shrinks on being shaken a little, just as groups of MPs/MLAs become solid and go to the ruling party, but on being disappointed, they become liquid. They get carried away by the opposition.

Mercury is used in thermometers, blood pressure (BP) measuring machines etc. and the higher the mercury rises, the more complicated the disease is considered to be. This is a matter of machine. But when a person is angry about something, people tell him to stay safe, today his temper is high. When Mr. ji’s temper rises, he somehow controls himself, but if Mrs. ji’s temper rises, it is a sign of a big storm and everyone from Mr. to the children of the house becomes its victim. are up to
As the temperature rises, a person sometimes changes sides, goes from power to opposition and sometimes even comes from opposition to power. In a coalition government, the barometer of power keeps going up and down. It is difficult to say whose chair might slip in the storm. Mercury looks like a liquid, but in chemistry it is considered a solid. Like all human beings are similar in appearance, but there are some who stand firm like a solid, while the rest flow towards a slope like a liquid.
We predict the air pressure by seeing the barometer’s mercury going up and down, but there is a mercury inside the human being too, which keeps going up and down. Some expert people can easily sense the ups and downs of mercury hidden within a human being. It is a different matter that when husband and wife see each other, their temper rises. The interesting thing is that both of them can easily read the height of each other’s temperature, who is under so much pressure and what they want.
Normally two innings are played in cricket and four innings in a test match, but man has to play many innings in his life. Amidst all these mercury and innings, one thing is well known that the lower the mercury of human morality goes, the greater is the pressure of the wind of upper income.

