कुचाई के बंदोलोहर में विधायक दशरथ गागराई ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन
खरसावां कुचाई प्रखंड के बंदोलोर गांव में शनिवार को विधायक दशरथ गागराई ने 100 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधिवत फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने उन्हें दी थी। वहीं प्रचंड गर्मी को देखते हुए उन्होंने विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफर लगवाने का दिशा निर्देश दिया इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।
Advertisement-

उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात बितानी नहीं पड़ेगी उन्होंने ग्रामीणों को भी बिजली का सही उपयोग करने की बात कही विधायक ने कहा कि वह ग्रामीणों के हर सुख दुख का साथी है उनकी समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं वह समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे वहीं उन्होंने बताया कि बिजली हमारे जीवन के मूल्य आवश्यकता बन चुकी है। इसके बिना जीना बहुत कठिन है।इस दौरान मुख्य रूप से वी एच पी जिला उपाध्यक्ष शीतल साहू विधायक प्रतिनिधि नायडू गोप तिलोपदा मुखिया राम सोय उप मुखिया धीरज प्रधान धनु मुखी उदित चंद्र प्रधान कमल साहू सुनील प्रधान रत्नाकर दास हरीश प्रधान भागीरथ कैवर्त अर्जुन बेहरा आशीष प्रधान पंडित ठाकुर समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
