विधायक सविता महतो ने नीमडीह के रघुनाथपुर में किया झामुमो के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन
नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के रघुनाथपुर में शुक्रवार को झामुमो का स्थायी कार्यालय खुला। जिसका विधिवत उद्घाटन विधायक सविता महतो, जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
https://fb.watch/kkK_u-wQUb/?mibextid=Nif5oz
Advertisement

इस दौरान विधायक ने कहा पार्टी कार्यालय में नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के लोगों का जन समस्या समाधान किया जाएगा। साथ ही पार्टी कार्यालय में संगठन मजबूती व राजनीतिक परिचर्चा होगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, कृष्णा किशोर महतो, हरे कृष्णा सिंह सरदार, कांचन प्रमाणिक, धरमु गोप, विश्वनाथ गोप, अर्जुन सिंह मुंडा, समर भुईया, शक्ति महतो, संकर सिंह सरदार, मायाराम, सचिन गोप, राहुल वर्मा आदि काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
