विधायक सविता ने कराया टीएमएच से करीब 99 हजार का बिल माफ
ईचागढ़ प्रखंड के देवलटांड पंचायत के आगसिया टोला धातकिडीह निवासी भोला माहली का तबियत खराब होने से परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान उनका अस्पताल में बकाया बिल करीब डेढ़ लाख रुपये हो गया। वही परिजनों ने अस्पताल का बकाया बिल चुकाने में असमर्थता जताते हुए इसकी जानकारी पंचायत के झामुमो नेता अमित सिन्हा को दिया उन्होंने इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को दिया। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर करीब 99 हजार रुपये बिल माफ कराते हुए अस्पताल से छुट्टी दिलाई और घर भेजें। उक्त बात कि जानकारी केंद्रीय सदस्य काबलु महतो ने दिया।
Advertisement –


