जल मीनार और चापाकल 6 महीने से खराब है ग्रामीण परेशान
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत उलीराजाबासा पंचायत के कुदाबेडा गांव में जल मीनार और चापाकल 6 महीने से खराब है लेकिन आज तक मरम्मत नहीं कराई गई है इससे ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए भारी परेशानी हो रही है ग्रामीणों में पानी की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है वही जनप्रतिनिधि चुप रहना उनकी मशा की दर्शाती है उनके कानों तक ग्रामीणों की परेशानी नहीं पहुंच रही है गांव में पेयजल समस्याओं का आलम यह है कि ग्रामीणों को पानी के लिए लंबी दूरी तय करना पड़ता है ग्रामीण लगभग आधा किलोमीटर सफर करके पानी लाते हैं और अपनी प्यासा बुझाते को मजबूर है पानी की किल्लत के बीच लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी आग में पेट्रोल डालने का काम कर रही है पंचायत प्रशासन या संबंधित विभागों की लापरवाही से ग्रामीण परेशान है ग्रामीणों ने बताया कि पीने की पानी का एकमात्र साधन उक्त सोलर जल मीनार एवं चांपा नल ही है पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है स्थानीय लोगों का आरोप है कि जल मीनार लगाने में घीर अनियमितता की गई है निर्माण के साथ ही पाइप में लीकेज होना नल में खराबी और सोलर प्लेट का काम करना बंद कर देना आधी समस्या उत्पन्न हो गई है जल मीना निर्माण कार्य के दौरान जल मीनार की फाउंडेशन में भी मानकों की अनदेखी की गई है निर्माण के दौरान भी ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई ग्रामीणों ने बताया कि मुखिया और पंचायत सचिव से कोई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कार्रवाई नहीं की गई पंचायत के अन्य गांव में बने जल मीनार की भी ऐसे ही स्थिति है ग्रामीणों ने जल मीनार और नलकूप बनाने की मांग की गई है
Advertisement –

