Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 4 रोज इन जिलों में भारी बारिश

रांची: पिछले 24 घंटे की सुस्त मानसूनी गतिविधियों के बाद झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट लेने के संकेत दिये हैं।रांची मौसम केंद्र के मुताबिक 24 जुलाई से राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा), वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना के मद्देनजर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

25 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में बहुत भारी बारिश का अनुमान है। वहीं गुमला, रांची, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर में भारी बारिश की चेतावनी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसी तरह 26 जुलाई को गुमला, रांची, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *