Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड HC के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश ने ली शपथ

रांची: राजभवन का प्रांगण आज एक ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। गरिमामयी वातावरण में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान को पद की शपथ दिलाई।

इस अहम मौके पर CM हेमन्त सोरेन भी उपस्थित रहे और उन्होंने न्यायमूर्ति चौहान को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये झारखंड में न्याय व्यवस्था को और सशक्त बनाने की आशा जताई।

राज्य के मंत्रीगण, विधायकगण और अनेक विशिष्ट अतिथि इस गरिमामय समारोह में गवाह बने, जहां न्याय की मर्यादा, संविधान की गरिमा और लोकतंत्र की शक्ति एकसाथ महसूस हो रही थी। अब झारखंड की न्याय-नदी को नया नाविक मिला है, जिसकी दिशा और धार दोनों पर न्याय की छाप होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *