यदुवंशी प्राचीनतम ओड़िया ग्वाला प्रधान जागृत मंच खरसावां प्रखंड के अध्यक्ष बने श्री सत्यनारायण प्रधान
आसनतलिया शिव मंदिर के प्रांगण में यदुवंशी जागृति मंच की बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में सर्व समिति से सर्वप्रथम सलाहकार समिति का गठन किया गया, जिसमें ईश्वरी प्रधान,दिनेश कुमार प्रधान मोनू प्रधान, संजय प्रधान,मोहित प्रधान, जगदीश प्रधान, सदानंद प्रधान, श्याम पद प्रधान, लिंगेश्वर प्रधान उपेंद्र प्रधान आदि का चयन किया गया। तत्पश्चात
सलाहकार समिति द्वारा यदुवंशी जागृति मंच को सुचारू रूप से प्रशासनिक आयाम देने के लिए श्री सत्यनारायण प्रधान को अध्यक्ष,सुधांशु प्रधान को उपाध्यक्ष तनुज प्रधान को सचिव अजय प्रधान को उप सचिव, श्री सदानंद प्रधान को कोषाध्यक्ष एवं चिरंजी प्रधान को उप कोषाध्यक्ष चयन किया गया। इस अवसर पर असनतलिया, कोचा,मौदा, कुचाई, बूड़ीतोपा, नयागांव ,सारगापोसी, बोरडा, टीरिंगटिप्पा, बड़ासाई, जामडीह, गीतीलता , दुरूसाई , बंदोलोहार, हिंदूसाई, पानपोस, खुदीपीड़ गांव के आदि ग्रामीण मौजूद थे।
सत्यनारायण प्रधान ने कहा कि आज मुझे जो दायित्व समाज के लिए मिला है मैं इमानदारी पूर्वक सेवा करूंगा उन्होंने मंच के सभी सदस्यों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा की मैं ईमानदारी पूर्वक दिन-रात समाज के अंतिम व्यक्ति के सुख दुख में हर समय खड़ा रहूंगा उन्होंने कहा कि अपने संस्कृति भाषा के प्रति भाषा साहित्य की रक्षा एवं विकास के लिए सबको साथ लेकर चलूंगा उन्होंने कहा देश के हर क्षेत्र में हमारे समाज के लोग रहते हैं इस मंच की ओर से गांव-गांव में बैठक करके अपने समाज के लोगों को अधिक से अधिक मंच के सदस्य बनाया जाएगा शिक्षा के लिए जागरूक किया जाएगा समाज के सभी बच्चों के अभिभावकों से अपील किया कि अपने अपने बच्चों को शिक्षा दें शिक्षा से ही समाज आगे बढ़ेगा
