450 ग्राम गिला अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार – चौका
सरायकेला जिला के चौका थाना की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी करवाई करते हुए 450 ग्राम गिला अफीम के साथ एक को किया गिरफ्तार तस्कर का नाम मंगल सिंह मुंडा है,पुलिस ने उसके पास से एक मोटरसाइकिल, एक मोबाइल भी जब्त किया है। वहीं उसके पास से 2556 रुपये नगद भी बरामद किया गया है। गीला अफीम की बाजार कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है। इसकी पुष्टि प्रेस कांफ्रेंस कर चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने बताया कि चौका थाना की पुलिस, सीआरपीएफ एवं सेट के जवान मुटुदा एवं उसके आसपास के जंगली इलाकों में एरिया डोमिनेशन एवं अन्य काण्ड के अभियुक्त गिरफ्तारी हेतु छापामारी के लिए प्रस्थान किये थे।
