Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के बुरुडीह में पंचायत स्तरीय आजसू पार्टी हुआ गठन उद्धव नायक बने अध्यक्ष सुफल महतो सचिव खरसावां

खरसावां प्रखंड के बुरूडीह पंचायत में आजसू पार्टी की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी 2024 मैं लोकसभा वह विधानसभा चुनाव की रूपरेखा का तैयारी व पार्टी की मजबूती को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही आजसू पार्टी की हर गांव गली मोहल्ला पैर पसारने एवं युवा वर्ग को संगठन में जोड़कर संगठन की विस्तार और मजबूती को लेकर बुरूडीह पंचायत समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पंचायत प्रभारी के रूप में मनोज महतो,अध्यक्ष में उद्धव नायक एवं
सचिव सुफल महतो को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राम रतन महतो एवं खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका उपस्थित थे। मौके पर कार्यकारी जिला अध्यक्ष राम रतन महतो ने कहा कि आजसू पार्टी मां माटी की पार्टी है। इस संगठन में सभी वर्ग का विकास संभव है।वर्तमान सरकार का स्थिति की किंग कर्तव्य विमुड जैसा स्थिति हो गई है। वहीं खरसावां विधानसभा प्रभारी संजय जारिका ने कहा कि झारखंड सरकार जिस प्रकार से दमनात्मक पुलिसिया कार्रवाई करवाती है।पहले अंग्रेज शासन काल में इस प्रकार का यातना दी जाती थी। झारखंड राज्य में आजसू पार्टी ही पढ़े-लिखे नव युवकों को नौकरी के साथ राज की सर्वांगीण विकास कर सकती है।मौके पर अनिल डे गौतम नायक कपिल महतो मनोज महतो शंकर माली और गुरु महतो विश्वनाथ नायक कुश कुमार मांझी दीनबंधु बेसरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *