सरायकेला थाना परिसर में रामनवमी,सरहुल व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई
सरायकेला: सोमवार को सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में सरायकेला थाना परिसर में रामनवमी,सरहुल व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित थे। जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने उत्साह व हर्षोल्लास के साथ आपसी समन्वय के साथ रामनवमी समेत सभी त्योहार मनाने की बात कही। उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ रामनवमी को शांतिपूर्ण व आपसी एकता तथा भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। कहा सरकार के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करे। सरायकेला के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने अखाड़ा जुलूस को लेकर सरकार के दिशा निर्देशो की जानकारी देते हुए कहा जारी सभी नियमो का पालन सख्ती से करना है। इस बार के जुलूस में कोविड की कोई पाबंदी नही है लेकिन सभी आपसी समन्वय के साथ उत्साह के साथ त्योहार मनाएं। बीडीओ ने कहा सभी अखाड़ा जुलूस अपने सदस्यो के साथ बैठक कर गाइडलाइन की जानकारी दे साथ ही रुट चार्ट का निरीक्षण कर ले। सरायकेला अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर राम अनुप महतो व सरायकेला के थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा सभी अखाड़ा जुलूस रुट चार्ट के आधार पर ससमय जुलूस निकाले। कोई भी अफवाह पर ध्यान ना दे बल्कि इसकी सूचना तुरंत थाना को दे। किसी भी जुलूस द्वारा भड़काऊ व अश्लील गाना संगीत नही बजाना है। बताया गया डीजे पर पाबंदी नही है लेकिन कम साउंड पर बजाना है। किसी के विरुद्व डीजे में तेज धव्नि के साथ बजाने की शिकायत मिलने पर साउंड सिस्टम जब्त करते हुए संबंधित अखाड़ा पर कानूनी कारवाई होगी। सभी अखाड़ा 23 मार्च तक जुलूस का रुट चार्ट व पांच वैलेंटियर की सूची आधार कार्ड के साथ अनिवार्य रुप से थाना में जमा कर दे नही तो कारवाई होगी। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा रामनवमी एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन तत्पर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा ताकि किसी अप्रिय घटना घटने से पूर्व प्रशासन उस पर अंकुश लगा सके। कहा कि रामनवमी एवं सरहुल शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये पुलिस प्रशासन तत्पर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं किसी प्रकार की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन को सूचित करने को कहा। उन्होंने कहा डीजे पर अश्लील गाने और खतरनाक खेल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा रामनवमी का जुलूस निर्धारित रूट से ही निकाली जाएगी। बताया गया सरायकेला थाना क्षेत्र में 4 लाइसेंसी व 9 गैर लाइसेंसी जुलूस है। बताया गया जुलूस के दौरान प्रत्येक अखाड़ा कमेटी अपने वॉलिंटियर्स को तैयार रखें ताकि जुलूस का नियंत्रण किया जा सके। दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति के साथ अलग से पुलिस जवान बाइक पर भी गश्ती करेंगे। जबकि इस वर्ष सरायकेला के टाउन हॉल से एक अन्य अखाड़ा द्वारा भी जुलूस निकाली जाएगी जो पूरे बाजार क्षेत्र का भ्रमण करेगी। बताया गया 31 मार्च को थाना चौक,राजबांध,नोरोडीह व कोलाबीरा अखाड़ा द्वारा जुलूस निकाली जाएगी जबकि अन्य अखाड़ा द्वारा 30 मार्च को जुलूस निकाली जाएगी। इसके अलावा चौक-चौराहों व थाना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी। किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो अखाड़ा कमेटी तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दे। जुलूस के दौरान किसी भी तरह का भड़काऊ नारेबाजी या गाना ना बजाएं जिससे किसी को आहत पहुंचे। मौके पर थाना प्रभारी नीतीश कुमार,जिप सदस्य शंभु मंडल,महेश जारीका,प्रेम अग्रवाल,सुशील षाड़ंगी,शंभु अग्रवाल,जलेश कवि,निर्मल आचार्य,गोपीनाथ गागराई,लीपु मोहंती,बासुदेव महतो,संजय चौधरी व मो नसीम समेत अन्य उपस्थित थे।
