Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स की जनसुनवाई विस्थापित प्रभावित क्षेत्र में हो – गणेश महाली

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली ने कहा कि टाटा स्टील लोंग प्रोडक्ट्स के लिए 3 अप्रैल को होने वाली जनसुनवाई विस्थापित प्रभावित क्षेत्र में हो।

उन्होंने कहा कि दुग्धा पंचायत और छोटा गम्हरिया क्षेत्र के जनता विस्थापित और प्रभावित हो रहे हैं तो दुग्ध पंचायत और छोटा गम्हरिया पंचायत क्षेत्र में ही जन सुनवाई होनी चाहिए। प्रशासन और कंपनी प्रबंधक किस आधार पर ऑटो क्लस्टर में जन सुनवाई करने हेतु स्थल निर्धारित किया है। यदि प्रभावित विस्थापित क्षेत्र की जनता की आवाज सुनना ही नहीं है तो क्यों जनसुनवाई की जा रही है।

वास्तव में यदि कंपनी प्रबंधन और प्रशासन प्रदूषण की समस्या को लेकर गंभीर है तो विस्थापित प्रभावित क्षेत्रों में जनसुनवाई करने हेतु स्थल पर विचार करे। AC कमरा में नहीं गांव में हो जनसुनवाई। ताकि गांव वालों की समस्या और कंपनी के वास्तविकता पता चले। प्रभावित विस्थापित गांव के लोगों के बेगर बात सुने कैसे जनसुनवाई हो सकती है? यदि ऑटो क्लस्टर आदित्यपुर में जनसुनवाई होगी तो सिर्फ खानापूर्ति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *