Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बुरुडीह में बजरंगबली समिति के द्वारा धूमधाम से रामनवमी

राजनगर प्रखण्ड के ग्राम बुरुडीह में बजरंगबली समिति के द्वारा धूमधाम से रामनवमी की पूजा अर्चना किया गया , सभी भक्तों ने भगवा झंडा स्थापित कर सुख शांति भाव से पूजा अर्चना किये । भक्तों ने गांव के सुख समृद्धि एवं रोग निवारण की मन्नत मांगी । समिति की ओर से सभी भक्तों को प्रसाद दिया गया एवम् पूरे गांव को भगवा झंडा से सजाया गया । तीन बजे से पांच बजे तक गाजे-बाजे के साथ जुलूस बुरुडीह से बिक्रमपुर होते हुए डुमरडीहा बजरंगबली मंदिर तक निकाला गया । जुलूस के दौरान युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार करतब दिखाया गया एवम् बजरंगबली और श्री राम जय घोष से गुंजायमान से पूरा माहौल हुआ , भक्तिमय । रामनवमी पूजा का उद्देश्य असत्य पर सत्य की विजय।
रामनवमी पूजा को सफल बनाने में बजरंगबली समिति के अध्यक्ष – महादेव पति , सचिव – नुनु राम महतो , कोषाध्यक्ष – अशोक मुखी हारसिंह सरदार , सदस्यगण :- राजकुमार मुखी , कृष्ण चंद्र महतो ,सोमनाथ पति ,सत्य नारायण दास , शंकर महतो ,महेंद्र महतो ,आकाश महतो ,शंभू महतो रवि महतो ,निरंजन महतो , विनोद सरदार , सहदेव महतो , आस्तिक महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *