टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्रोजेक्ट के द्वारा सास बहु पति सम्मेलन का आयोजन
खूंटपानी प्रखंड अंतर्गत रुईडी पंचायत के खूंटा गाँव में टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्रोजेक्ट के द्वारा सास बहु पति सम्मेलन का आयोजन किया गया,
जिसमे मुख्यातिथि प्रखंड प्रमुख श्री सिद्धार्थ होनहागा, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने शिरकत किये।जिसमें 70 लाभार्थी उपस्थित हुए, साथ में दिल्ली के टीम,मानसी प्रोजेक्ट के मैनेजर डॉ०भारत सर,अनुपम सर,मानसी मित्र अथिति के रूप में उपस्थित थे।इस कार्यक्रम का उद्देश्य-बाल विवाह को रोकना किशोरावस्था में,और खास तौर पर गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान 4 प्रकार के जांच करना,घर में प्रसव को रोकना,प्रसव के लिये हॉस्पिटल जाना,बीमार होने पर हॉस्पिटल जाना,एनिमिया को रोकना,गर्भावस्था में प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करना,इन सभी प्रक्रिया के बजाय से मृत्यु दर को कम कर सकते है।
Advertisement-

प्रखंड प्रमुख ने सभी महिलाओं को संबोधन करते हुए कहा,टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्रोजेक्ट के द्वारा स्वस्थ पर निर्भर काम कर रही है,जनताओं और ग्रमीणों को स्वस्थ से संबंधित जागरूक कर रही है,हमे इस मुहिम को घर घर तक लोगों को जागरूक करना है।गर्भवती महिलाओं को खास तौर पर जागरूक करने की जरूरत है।घर पर पति पत्नी और सास को समन्वयक रूप से रहने की जरूरत है।खास तौर पर गर्भावस्था में महिलाओं को सास की अति आवश्यक होती है ।महिलाओं को गर्भावस्था होने पर हॉस्पिटल जाने की सलाह दी,अंधविश्वास के रास्ता ना अपनाए।बीमार होने परडॉक्टर की सलाह ले,टाटा स्टील फाउंडेशन मानसी प्रोजेक्ट के द्वारा गांव गांव में गर्भवस्था महिलाओं को नाटक के द्वारा जागरूक किया जा रहा है।और गर्भावस्था के दौरान होने वाली समस्याओं के सही जानकारी देने पर महिलाओं को पुरुस्कृत भी किया गया।मौके पर ग्रमीण जनताओं और टाटा स्टील फाउंडेशन के सभी टीम मौजूद थे।
