सत्यनारायण अग्रवाल को ‘गौरव रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित किए जाने पर मारवाड़ी समाज में हर्ष
सरायकेला, 12 अक्टूबर 2026
सोमवार (भाग्य सागर)

मारवाड़ी समाज, सरायकेला द्वारा प्रेस बयान जारी कर कहा गया कि, यह गर्व का विषय है कि समाजसेवा, सामाजिक दायित्वों के निर्वहन एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए सत्यनारायण अग्रवाल जी को ‘गौरव रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला समिति एवं मारवाड़ी समाज, सरायकेला से जुड़े आयोजनों के अंतर्गत प्रदान किया गया।

सरायकेला के सत्यनारायण अग्रवाल वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सरायकेला-खरसावां जिला संघचालक का दायित्व निभा रहे हैं। वे सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राष्ट्रहित एवं समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करने में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं।

हाल ही में सरायकेला जेल रोड में अपना एक भवन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समर्पित करना उनके राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता का उल्लेखनीय उदाहरण है। उनका यह कदम समाज के लोगों को प्रेरित करता है कि व्यक्ति अपनी सामर्थ्य एवं संसाधनों का उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में भी कर सकता है।
सत्यनारायण अग्रवाल जी को प्रदान किया गया ‘गौरव रत्न सम्मान’ उनके सामाजिक योगदान, सेवाभाव और समर्पित कार्यशैली के प्रति सम्मान का प्रतीक है। ऐसे व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं और नई पीढ़ी को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने का संदेश देते हैं।
इस सम्मान से सरायकेला के मारवाड़ी समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के सदस्यों ने उनके प्रति शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी समाजसेवा एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे।

“सच्चा सम्मान उसी व्यक्तित्व का होता है, जिसके कर्म समाज को दिशा दें और जिसका समर्पण राष्ट्र के प्रति प्रेरणा बने।”
