Categories

August 18, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बैंक में लूटमार होने से बच गया

बिहार : ग्रामीण बैंक में लूटमार करने की मिली गुप्त सूचना पर रेस हुई पुलिस ने तीन बदमाशों को दो लोडेड पिस्टल और 18 जिंदा गोलियों के साथ अरेस्ट कर लिया। इन बदमाशों ने गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के बड़ई पट्टी में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने की प्लानिंग बनाई थी। इसी बीच गोपालगंज के SP स्वर्ण प्रभात को अपने खुफियाओं से यह मैसेज मिल गया। इसके बाद गठित स्पेशल टीम ने रेड कर तीन बदमाशों रोहित कुमार उर्फ अभिषेक यादव, आदित्य कुमार एवं रितिक कुमार को अरेस्ट कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी प्लानिंग को लेकर की गई तैयारी पर सारी बातें पुलिस को बता दी। ये तीनों बदमाश सिवान के कुख्यात अपराधकर्मी गोलू सिंह और विशाल सिंह के गैंग के सदस्य हैं। इस बात का खुलासा आज SP स्वर्ण प्रभात ने मीडिया के सामने किया।

Bihar: Acting on a tip-off about a robbery in a rural bank, the police arrested three miscreants with two loaded pistols and 18 live bullets. These miscreants had planned to rob North Bihar Gramin Bank in Badai Patti of Mirganj police station area of Gopalganj. Meanwhile, Gopalganj SP Swarn Prabhat got this message from his intelligence officers. After this, the special team formed raided and arrested three miscreants Rohit Kumar alias Abhishek Yadav, Aditya Kumar and Hrithik Kumar. The arrested miscreants told the police everything about their planning and preparations. These three miscreants are members of the gang of notorious criminals Golu Singh and Vishal Singh of Siwan. SP Swarn Prabhat revealed this to the media today.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *