विद्यालय स्तरीय दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स का आगाज आज से चाईबासा में
चाईबासा:- स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में डीएवी सी एम सी के मार्गदर्शन में झारखंड जोन ‘ए’ संकुल 2 के तहत अंतरविद्यालयी ताइक्वांडो, चेस व योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी चाईबासा, बहरागोड़ा, झींकपानी, नोवामुण्डी व डीएवी एन आई टी के कुल 137 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह पर्यवेक्षक डीएवी बुंडू के प्राचार्य तन्मय बनर्जी ने कहा कि खेलकूद से टीम भावना व अनुशासन की सीख मिलती है।

प्राचार्या सुश्री रेखा कुमारी ने कहा कि खेलों से सहनशीलता व मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य का विकास होता है। उद्घाटन समारोह में दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए शिक्षक एस बी सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कक्षा सातवीं के छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व प्रेरक गीत प्रस्तुत किया गया। मार्च पास्ट, झंडोत्तोलन, दीप प्रज्वलन तथा शपथ ग्रहण के बाद मुख्य अतिथि ने टूर्नामेंट के आगाज की घोषणा की । इस अवसर पर निर्णायक के रूप में सुमित कुमार विश्वकर्मा, रश्मि सिंह ,एस के नायक, सुनील प्रजापति, अनुराग शर्मा, पूनम सोए ,शांतनु महतो, अंकित कुमार, नूतन, प्रीति लोहार ,बसंत खंडेलवाल तथा मनीष शर्मा उपस्थित थे। गौरतलब हो कि संकुल स्तरीय दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल तथा कबड्डी का आयोजन डीएवी एन आई टी में, क्रिकेट तथा एथलेटिक्स क्रिकेट का आयोजन डीएवी बहरागोड़ा में ,बैडमिंटन तथा कराटे का आयोजन डीएवी नोवामुण्डी में हो रहा है।

School level two-day DAV National Sports starts from today in Chaibasa
Chaibasa:- Inter-school Taekwondo, Chess and Yoga competition was organized under Jharkhand Zone ‘A’ Group 2 under the guidance of DAV CMC at the local Surajmal Jain DAV Public School. A total of 137 participants from DAV Chaibasa, Baharagora, Jhinkapani, Noamundi and DAV NIT participated in it. Addressing the inaugural session, Chief Guest cum Supervisor DAV Bundu Principal Tanmay Banerjee said that sports teaches us team spirit and discipline.
![]()
