Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला व सिनी में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन 11 को महिला एवं पुरुष खिलाड़ी लेंगे भाग

सरायकेला खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं 7 साइड जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 11 जून रविवार को सरायकेला के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम एवं सिनी के सिरसा रेलवे मैदान में महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का चयन शिविर रखी गई है. उक्त शिविर में 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के खिलाड़ियों के साथ-साथ सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों का भी चयन किया जाएगा जोजिला फुटबॉल लीग एवं राज्य एवं राष्ट्र स्तर के प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे.
जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं उन्हें सरकारी तथा गैर सरकारी प्रतिस्पर्धा ओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से 11 जून को सीने के रेलवे मैदान एवं सरायकेला के बिरसा स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से चयन शिविर का आयोजन किया गया है. चयन शिविर में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ रिपोर्ट करें. यहां से चुने गए खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण के साथ-साथ आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र तथा विभिन्न क्लबों के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. विदित हो कि पिछले दिनों रांची में आयोजित समर कैंप मैं भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव के लिए 5 फुटबॉल खिलाड़ी सोमचंद हसदा, चंद्रमोहन सोए, आसमान बनकीरा, राहुल हेंब्रम एवं 10 मत मार डीका चयन किया गया है जो भुवनेश्वर में आयोजित जनजाति खेल महोत्सव में झारखंड टीम की ओर से खेलेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *