June 2, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

समाजसेवी अजय कुमार साहू ने की पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत से किया शिष्टाचार भेंट

1 min read

ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ के प्रबुद्ध समाजसेवी अजय कुमार साहू ने रविवार को रांची लोकसभा के पूर्व सांसद सह केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय से उनके रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उन्होंने श्री सहाय से क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने श्री सहाय को क्षेत्र के जनसमस्याओं से अवगत कराते हुए इसपर गौर करने एवं समाधान के लिए झारखंड सरकार के कानों में पहुंचाने का आग्रह किया। समाजसेवी श्री साहू ने कहा कि ईचागढ़ की बुनियादी समस्याओं को लेकर वे सदैव संजीदगी से कार्य करते रहे हैं। चूंकि सूबे में अभी यूपीए सरकार सत्ता में है, इसलिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री से कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार से बातचीत कर समाधान निकालने का आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मुख्यमंत्री व विभागीय मंत्री से मिलकर जल्द समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ वीरेंद्र नाथ महतो, कुणाल दास,दीपक साहू आदि मौजूद थे।

Ichagarh – Ajay Kumar Sahu, an enlightened social worker of Ichagarh of Seraikela Kharsawan district, paid a courtesy call on former Ranchi Lok Sabha MP cum Union Minister Subodhkant Sahay at his Ranchi residence on Sunday. During this, he had a detailed discussion with Mr. Sahay on the burning problems of the area. . Informing Mr. Sahai about the public problems of the area, he urged him to look into it and bring it to the ears of the Jharkhand government for a solution. Social worker Mr. Sahu said that he has always been working very seriously regarding the basic problems of Ichagarh. Since the UPA government is still in power in the state, the former Union minister was urged to discuss some important issues with the government and find a solution. He said that former Union Minister Subodh Kant Sahay met the Chief Minister and the departmental minister and assured to solve the problems soon. During this, Virendra Nath Mahato, Kunal Das, Deepak Sahu etc. were present with him.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *