May 18, 2024

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

भोजपुरी फ़िल्म स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी,महिला डांसर घायल…

2 min read

पलामू। झारखण्ड के पलामू जिले में भोजपुरी फिल्म स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में पत्थरबाजी हो गयी।उसके बाद फिल्म स्टार इतने नाराज हुए कि कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर चले गये। मामला पलामू जिला में झारखण्ड-बिहार की सीमा पर स्थित नौडीहा बाजार प्रखंड के करकट्टा का है।भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में भीड़ से किसी ने पत्थर चला दिया, जिससे एक महिला डांसर का सिर फट गया। पुलिस के दो जवान भी चोटिल हो गये। इस घटना के बाद कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा।वहीं, खेसारी लाल यादव भी नाराज हो गये।उन्होंने लोगों को खूब खरी-खोटी सुनायी. कहा, ‘हम पिक्चर बनाकर अच्छा पैसा कमा लेते हैं। हमें स्टेज प्रोग्राम करने की जरूरत नहीं, लेकिन लोगों का प्यार देखकर मैं इस तरह के प्रोग्राम करता हूं। आपलोगों द्वारा इस तरह का व्यवहार अच्छा नहीं लगा। वे बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर छतरपुर स्थित होटल चले गये।

जानकारी के अनुसार, रामनवमी के उपलक्ष्य में नौडीहा बाजार प्रखंड स्थित करकट्टा पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति रामबली पासवान की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रामबली पासवान नौडीहा थाना में चौकीदार के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व सांसद मनोज कुमार ने किया।

खेसारी लाल यादव ने भक्ति गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में पांच महिला डांसर नृत्य कर रही थीं। सूत्रों के अनुसार, भोजपुरी गायक खेसारी को निशाना बनाते हुए भीड़ से ईंट-पत्थर चलाये गये,जो एक महिला डांसर और पुलिस के दो जवानों को लगे।महिला डांसर का इलाज निजी चिकित्सक के पास कराया गया।

बताया जा रहा है कि उक्त कार्यक्रम पर लगभग 30 लाख रुपये से अधिक खर्च किये गये थे। बिहार के डेहरी ऑन सोन से चार लाख में साउंड सिस्टम मंगाया गया था, जबकि महिला डांसर तीन लाख में लायी गयी थीं। थाना प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि पत्थर लगने से एक डांसर व दो पुलिस जवान को भी चोट लगी है।

 

Palamu. Stones were pelted at the program of Bhojpuri film star Khesari Lal Yadav in Palamu district of Jharkhand. After that the film star got so angry that he left the program midway. The case pertains to Karkatta of Naudiha Bazar block, situated on the Jharkhand-Bihar border in Palamu district. Someone from the crowd hurled a stone at Bhojpuri star Khesari Lal Yadav’s programme, as a result of which a female dancer suffered a head injury. Two police personnel were also injured. After this incident, the program had to be stopped in the middle. At the same time, Khesari Lal Yadav also got angry. He told people a lot of lies. Said, ‘ We earn good money by making pictures. We don’t need to do stage programmes, but I do such programs after seeing the love of the people. I didn’t like this kind of behavior from you guys. He left the program midway and went to the hotel in Chhatarpur.

According to the information, on the occasion of Ram Navami, a colorful program was organized by Rambali Paswan, husband of Manju Devi, the head of Karkatta Panchayat located in Naudiha Bazar block. Rambali Paswan is working as a watchman in Naudiha police station. The program was inaugurated by former MP Manoj Kumar.

Khesari Lal Yadav started the program with a devotional song. Five female dancers were dancing in the program. According to sources, bricks and stones were pelted from the crowd, targeting Bhojpuri singer Khesari, which hit a female dancer and two police personnel. The female dancer was treated at a private doctor.

It is being told that more than Rs 30 lakh was spent on the said programme. The sound system was procured from Bihar’s Dehri on Son for four lakhs, while the female dancers were brought for three lakhs. Station in-charge Aman Kumar told that a dancer and two police personnel were also injured due to stone pelting.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *