केदारनाथ से लौटने के दौरान टाटा स्टील कर्मी देवाशीष गोराई (33वर्ष) की हृदयाघात से हुई मौत

आदित्यपूर : मित्रों के साथ केदारनाथ तीर्थयात्रा करने गए टाटा स्टील कर्मचारी देवाशीष गोराई की हृदयाघात से मौत हो गई। वे आदित्यपुर माझीटोला के निवासी थे। दिनांक 30 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे केदारनाथ से पूजा कर लौटने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत की वजह हृदयाघात बताई गई है। उनके मौत की सूचना मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों के अलावा पड़ोसियों में भी मातम छा गया। उनके परिवार में मां और पत्नी के अलावा एक 5 साल की बेटी है। वे अपने परिवार की इकलौती संतान थे।
