Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता

सरायकेला। सोमवार से तीन दिवसीय ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इसके पहले दिन सरायकेला के राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र स्थित प्रेक्षागृह में सरायकेला शैली के ग्रामीण छऊ नृत्य दलों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर केंद्र के प्रभारी निदेशक सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं गुरु तपन कुमार पटनायक सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। प्रतियोगिता के तहत तपन कुमार पटनायक, नाथू महतो, गणेश चंद्र महतो एवं सुशांत महापात्र निर्णायक दल में शामिल रहे। जिसमें श्री श्री शिव शक्ति छाऊ नृत्य कला केंद्र देवगिरीसाई भुरुकुली को धुलिखेल नृत्य के लिए प्रथम, मां तारिणी छऊ नृत्य कला केंद्र चंदनखीरी ईचा को देवता मिलन नृत्य के लिए द्वितीय तथा जय मां तारिणी छऊ नृत्य कला केंद्र पारलपोसी सरायकेला को होली नृत्य के लिए तृतीय स्थान पर चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *