Recent Posts

December 11, 2023

INDIA FIRST NEWS

Satta Ke Nahi, Satya ke saath !! sadev !!

भोया में गांधी जयंती के अवसर पर दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, समापन समारोह में शामिल होंगे विधायक दशरथ गागराई 

2 min read

पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के भोया फुटबॉल मैदान में गांधी जयंती के अवसर पर नव युवक संघ की ओर से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई. इस फुटबाल प्रतियोगिता में कुल पुरुष वर्ग में 48 एवं महिला वर्ग में 4 टीमों ने हिस्सा लिया.फुटबाॅल प्रतियोगिता का उद्घाटन खूंटपानी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया, 20 सूत्री अध्यक्ष राहुल गोप एवं प्रखंड अध्यक्ष डिम्बु तियू ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं फुटबॉल को किक मारकर किया. इसके बाद प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच एनवाईएस तोरसिंदरी व जंगली टाईगर सोनरो के बीच खेला गया.इस दौरान विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाड़ेया ने कहा कि खिलाड़ी लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, सफलता जरूर मिलेगी.प्रतियोगिता का समापन 2 अक्टूबर को होगी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई शामिल होंगे. वही समापन समारोह के अवसर पर सोमवार रात को रंगारंग संस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा.मौके पर धनेश्वर ईचागुटु,अरूण गोप, आर्यन ईचागुटु,कैरा बोदरा, अनमोल ईचागुटु,समीर ईचागुटु आदि उपस्थित थे.

On the occasion of Gandhi Jayanti, a two-day football competition organized by Nav Yuvak Sangh started on Sunday at Bhoya football ground of Khuntapani block under West Singhbhum district. A total of 48 teams in the men’s category and 4 teams in the women’s category took part in this football competition. The football competition was inaugurated by Khuntapani Block MLA representative Durga Charan Padeya, 20 Point President Rahul Gop and Block President Dimbu Tiu jointly introduced the players. Did it by doing taxes and kicking a football. After this, the inaugural match of the competition was played between NYS Torsindri and Wild Tiger Sonro. During this, MLA representative Durga Charan Padeya said that players should play with set goals and they will definitely get success. The competition will conclude on October 2. In which local MLA Dashrath Gagrai will be present as the chief guest. On the occasion of the closing ceremony, a colorful Sanskrit program will also be organized on Monday night. Dhaneshwar Ichagutu, Arun Gop, Aryan Ichagutu, Kaira Bodra, Anmol Ichagutu, Sameer Ichagutu etc. were present on the occasion.

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.